अखिल गढ़वाल सभा देहरादून ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बलूनी के निधन पर किया शोक व्यक्त
देहरादून।अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना एवं महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनकी अग्रणीय भूमिका रही है ।जो उत्तराखंड का जनमानस कभी नहीं भूलेगा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की बड़ी संख्या में आंदोलन में भाग लेना और राज्य प्राप्त करना यह उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश में एक मिसाल है।। उतराखण्ड उनके योगदान को सदा याद रखेगा।।
