भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रदेश के कई क्षेत्रों में अलर्ट

देहरादून।प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बाधित हुई हैं, जबकि नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें खोलने और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

