प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें इस कार्य दिवस की अवधि तक रहेंगे बन्द

प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें इस कार्य दिवस की अवधि तक रहेंगे बन्द
Spread the love

देहरादून। राज्य सरकार ने दिनांक 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मध्यनजर रखते हुए मदिरा से संबंधित दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

उक्त के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें, बार एवं डिपार्टमेंटल स्टोर आदि मदिरा उपभोग से संबंधित समस्त अनुज्ञापन कार्य दिवस अवधि तक बन्द रहेंगे। इस बन्दी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगा।

देवभूमि खबर

Related articles