आरकेडिया हिलॉक्स फ्लैट घोटाला: करोड़ों की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की समाचार:

आरकेडिया हिलॉक्स फ्लैट घोटाला: करोड़ों की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की  समाचार:
Spread the love

देहरादून। आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी में फ्लैट आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आवास की कुर्की कर दी। पुलिस ने यह कार्रवाई देहरादून न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट के आधार पर की।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी, मसूरी रोड के अध्यक्ष विवेक कुमार की शिकायत पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 218/2025 धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। आरोप है कि शाश्वत गर्ग और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। घटना के बाद से मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग सहित अन्य आरोपी लगातार फरार हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए।

पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट के अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग पुत्र प्रवीण गर्ग, निवासी 95 ऊषा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के घर की कुर्की की कार्रवाई की।

दून पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी और संपत्तियों की कुर्की के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles