HTML tutorial
HTML tutorial

आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगा 11,500 रुपये मासिक मानदेय और सेवानिवृत्ति लाभ

आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगा 11,500 रुपये मासिक मानदेय और सेवानिवृत्ति लाभ
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मानदेय और सेवानिवृत्ति लाभ की मांग को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और भोजन माताओं ने भी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन, रैली और सचिवालय कूच के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। सरकार ने दिसंबर तक मानदेय बढ़ोतरी पर सहमति जताई है, जिसके लिए यूनियन ने आभार व्यक्त किया है।

कमला कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं को हरियाणा और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों राज्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में जब हरियाणा और पश्चिम बंगाल में आशा कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति लाभ दिया जा रहा है, तो उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं को भी एकमुश्त सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 11,500 रुपये निर्धारित करने की मांग की। साथ ही कहा कि दिसंबर तक मानदेय बढ़ोतरी और अन्य मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन तेज करने और कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, जिला अध्यक्ष ममता पानू, जिला सचिव रीता कश्यप, उप सचिव अनीता अन्ना, पूर्व जिला सचिव कुलविंदर कौर, जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा और रीकी जोशी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। यूनियन ने रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का भी आभार जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नेगी लगातार उनके आंदोलन को सहयोग और समर्थन देते रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles