जनपद में शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर
उत्तरकाशी 22 दिसम्बर 2022 सूचना विभाग।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड शासन रणजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को शीत लहर की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
जनपद उत्तरकाशी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जनपद में शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार कंबल वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में शहरी एवं तहसील क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक गर्म कम्बल वितरण किए जा चुके है। तथा पांच अस्थाई रैन बसेरों में 57 लोगों की रहने की व्यवस्था की गई है,जिसमें बिजली,पानी, बिस्तर एवं साफ-सफाई की परस्पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही पृथक से एसडीएम एवं ईओ नगर पालिका को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के हिमपात वाले दुर्गम क्षेत्र के गांव में माह फरवरी तक का खाद्यान राशन विक्रेताओं को पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में शीतकाल वाले 8 गोदाम एवं 88 राशन विक्रेता है,जहां राशन पहुंचाने का कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भण्डारण है। तथा बर्फ से ढकी सड़कों को खोलने के आवश्यक उपकरण एवं संसाधनों को क्रियाशील रखे गए है। शीत लहर से बचने के लिए जिले में 79 सार्वजनिक स्थलों पर आलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने बीसी के उपरांत अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल रिस्टोर की कार्यवाही करें इस हेतु लाइनमैन व अन्य स्टाफ को अलर्ट मूड पर रखा जाय। साथ ही आवश्यक उपकरण एवं अन्य सामग्री को पहले ही गोदामों में पहुंचाया जाए।
वीसी में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ पुनीत तोमर,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
