ऋषिकेश-देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

ऋषिकेश-देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान की निगरानी और जिला आबकारी अधिकारी श्री के. पी. सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ऋषिकेश क्षेत्र की नई जाटव बस्ती में छापेमारी कर दो महिलाओं — नीतू पत्नी अशोक और कश्मीरी पत्नी गेंदालाल, दोनों निवासी नई जाटव बस्ती — को 26 पव्वे देसी टैट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए टीम ने श्यामपुर स्थित रावत भोजनालय में दबिश देकर कुंवर सिंह रावत पुत्र मदन रावत को 5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा, रावत भोजनालय से लगभग 1 किलोमीटर दूर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट, श्यामपुर में छापा मारकर आयुष रावत को 4 पेटी देसी शराब, 1 पेटी अंग्रेजी शराब और 5 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।

सभी चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दौरान कुल 15 पेटी अवैध देसी, विदेशी शराब व बीयर बरामद की गई।

छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, गोविंद, राकेश, हेमंत, दीपा, अंकित कुमार, भास्कर, दीपेंद्र, सूरज, अमित भंडारी, भीम और आशीष चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles