रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi-2025” अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।
एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने अभियुक्त सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त गांजा सराईखेत से लाया था, जिसे आगे गुलरघट क्षेत्र में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
बरामद अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹07 लाख आंकी गई है।
घटना के दौरान गांजे की रैकी एवं स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
इस संबंध में कोतवाली रामनगर पर FIR No. 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने आरोपी से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा,i20 कार संख्या DL10CS7869,मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 बरामद की।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹07 लाख
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानसागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत निवासी– नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल,हे0का0 गगन भण्डारी,कानि0 महबूब आलम,कानि0 सचिन शर्मा,कानि0 आरिफ शामिल रहे।
पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
