HTML tutorial
HTML tutorial

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: टनकपुर से अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत दो गिरफ्तार, ₹24 लाख की चरस बरामद

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: टनकपुर से अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत दो गिरफ्तार, ₹24 लाख की चरस बरामद
Spread the love

टनकपुर/रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस की STF एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट ने टनकपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹24 लाख मूल्य की 4.30 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर नेपाल निवासी भी शामिल है।

यह संयुक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री नवनीत भुल्लर के निर्देश पर ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण एवं STF प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी स्थल और बरामदगी टनकपुर क्षेत्र के आर्य मंदिर के पास दबिश देते हुए पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्कर

  1. जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी, निवासी ग्राम सलकाटय, थाना झापा, जिला बजांग, नेपाल — उम्र 29 वर्ष
  2. कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल, निवासी गरबियांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ — उम्र 52 वर्ष

अंतरराष्ट्रीय तस्करी की साजिश का खुलासा पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह चरस नेपाल से तस्करी कर चंपावत व सीमावर्ती क्षेत्रों में ऊँचे दामों में बेचते थे। STF को पूछताछ में कई अन्य नशा तस्करों के नामों की जानकारी भी मिली है, जिनके विरुद्ध आगे अलग से कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और तस्करी जैसी गतिविधियों में किसी भी लालच में न पड़ें। नशा तस्करी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या STF को दें।

STF संपर्क नंबर: 📞 0135-2656202, 📱 9412029536

देवभूमि खबर

Related articles