अवैध खनन के सवाल पर भाजपा के सांसद ने लगाई मुहर :राकेश राणा

Spread the love

टिहरी ।जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में तथाकथित डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है और अब इस पर भाजपा के ही सांसद ने मुहर लगा दी है। राणा ने कहा कि जब कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही थी, तब भाजपा ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब खुद भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में दूसरी बार इस मुद्दे को उठाकर साफ कर दिया है कि राज्य में अवैध खनन जोरों पर है और इसमें सरकार भी संलिप्त है।

राकेश राणा ने भाजपा पर जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने अनुसूचित जाति के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया और अहंकार भरी भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें नीचा दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की कुंठित मानसिकता उजागर होती है और अब पार्टी की स्थिति “खिसियाई बिल्ली खंभा नाचे” जैसी हो गई है।

इस बीच, आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर भाजपा सांसद के अपशब्दों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लामबंद हो गई है। राणा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुकी है और यह साफ हो गया है कि भाजपा कभी भी विकास की बात नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ADG लॉ एंड ऑर्डर ने श्री मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Spread the love टनकपुर।उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध श्री मां पूर्णागिरि मेले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को सरल, सुगम और व्यवधान रहित दर्शन कराने के संबंध में आवश्यक […]