गढ़वाल परिक्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान, आईजी राजीव स्वरूप ने देहरादून में किया औचक निरीक्षण

Spread the love

देहरादून।प्रदेशभर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से आज दिनांक 12/02/2026 को गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जनपदों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत परिक्षेत्र के सभी एसएसपी/एसपी द्वारा अपने-अपने जनपदों में व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई की गई।

जनपदों के भीड़-भाड़ तथा व्यस्ततम क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर संदिग्ध वाहनों एवं वस्तुओं की गहन चैकिंग की गई। होटल, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में ठहरे तथा कार्यरत व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव स्वरूप द्वारा राजधानी देहरादून के घंटाघर, पल्टन बाजार सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान का स्वयं औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

मास्क मिरर परफॉर्मेंस कार्यशाला ने युवाओं को किया प्रेरित – प्रो. सुरेखा डंगवाल

Spread the love देहरादून। दून विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग द्वारा 10 से 12 फरवरी 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला “मास्क मिरर परफॉर्मेंस साइकोलॉजी” धूमधाम से सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से 18 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभागियों के लिये डिजाइन किया गया था, जिसका उद्देश्य शरीर, भावना, […]