भाजपा का सदस्यता अभियान विफल, कैबिनेट मंत्रियों के गृह क्षेत्रों में भी नहीं मिली सफलता: एस.एस. कलेर

भाजपा का सदस्यता अभियान विफल, कैबिनेट मंत्रियों के गृह क्षेत्रों में भी नहीं मिली सफलता: एस.एस. कलेर
Spread the love

देहरादून।आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने भाजपा के सदस्यता अभियान को पूरी तरह विफल करार दिया है। कलेर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए थे, वे पूरी तरह से अधूरे रह गए हैं। यहां तक कि कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों के क्षेत्रों में भी अभियान की स्थिति दयनीय रही है।

कलेर ने कहा कि इस विफलता से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार और मुख्यमंत्री से जनता का मोहभंग हो चुका है। सदस्यता अभियान की असफलता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। मिसकॉल के माध्यम से भाजपा से जुड़ने के लिए भी जनता ने उत्साह नहीं दिखाया, जो संगठन में सक्रिय मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी का परिणाम है।

देवभूमि खबर

Related articles