बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम में सैनिकों के नाम रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम में सैनिकों के नाम रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की
Spread the love

केदारनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और देश के सैनिकों के नाम रुद्राभिषेक पूजा अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सेना ने अपने अद्वितीय रण कौशल का परिचय दिया है। इस पूजन में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी सम्मिलित हुए।

धाम पहुंचने पर श्री केदार सभा और तीर्थ पुरोहितों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत किया और माल्यार्पण किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, तीर्थयात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को सरल और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिले। उन्होंने श्री केदार सभा पदाधिकारियों से यात्रा प्रबंधन पर चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि 2014 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हुआ है और अब तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद बताया।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष ने उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन, पूजा-अर्चना की तथा रावल भीमाशंकर लिंग से भी आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण किया

केदारनाथ धाम में इस अवसर मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,सीओ पुलिस अभिनव चौधरी,पुजारी बागेश लिंग केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व‌अध्यक्ष विनोद शुक्ला श्रेयांस द्विवेदी, ओएसडी अजय जी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,आर्किटेक्ट अजीत,केदार सभा महामंत्री अंकित सेमवाल वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल रोशन‌‌ त्रिवेदी, गणेश बगवाड़ी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना के दौरान रावल भीमाशंकर शंकर लिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रशासनिक अधिकारी रमेश‌ नेगी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, दीपक पंवार ,विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles