बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के निर्देश

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के निर्देश
Spread the love

श्री बदरीनाथ धाम।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम में मौसम ठंडा है और हल्की बारिश हो रही है।

बीकेटीसी कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्री द्विवेदी ने कहा कि यात्रियों को भगवान के सुगम दर्शन के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने बताया कि अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष क्षेत्रीय भ्रमण के बाद देर रात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रातः उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की तथा माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किए। इस अवसर पर डिमरी पुजारीगणों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बाद में उन्होंने यात्रा की कुशलता हेतु आयोजित हवन में भाग लिया।

इस दौरान बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, आईटीबीपी कमांडेंट राजेश पांडेय, श्रेयांस द्विवेदी, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, पीआरओ अजय, पीएस प्रमोद नौटियाल और बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles