ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में फैली बीमारियों का किया निरीक्षण

ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में फैली बीमारियों का किया निरीक्षण
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से 22 किलोमीटर दूर भीमताल विधानसभा में विगत कुछ समय से ग्राम सभा गेठिया, बेलुवाखान, सरियाताल और ज्योलीकोट क्षेत्र में लगातार कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा था। जिसके चलते भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने निरीक्षण कर ग्रमीण वासियों की समस्याओं को सुना।साथ ही डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए जल श्रोतों के सैंपल लिए गए।

इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने दुर्गापुर पावर हाउस, छीणा के निकट स्थित मुख्य जल स्रोतों का निरीक्षण किया। बारीकी से जांच करने के विभाग को निर्देश दिए।

लगातार बढ़ रही बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में पानी के कई परीक्षण करवाए गए। बार-बार हो रही जांचों में पानी दूषित तो मिल रहा था, लेकिन इसके मुख्य स्रोत का पता नहीं चल पा रहा था। जब टीम ने धरातल पर उतरकर बेहद बारीकी से निरीक्षण किया, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया।

ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर समस्या का स्वास्थ्य विभाग को पता लगाने के निर्देश दिये। यहाँ बरसात का गंदा और दूषित पानी सीधे तौर पर इन प्राकृतिक जल स्रोतों में मिल रहा है। यही दूषित पानी फिल्टर हुए बिना ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा था, जिससे लोग लगातार बीमार हो रहे थे।

इस बड़ी लापरवाही पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने भारी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही जल संस्थान के कर्मचारियों और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को अंदेशा है कि कही सीवर का रिसाव तो श्रोत में नहीं हो रहा। डॉ. बिष्ट श्रोतों के सैंपल लेकर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ स्पष्ट किया जाये। जल संस्थान को ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमलाजल की शुद्धता जांचने और इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हेमंत मर्तोलिया, डॉ. पल्लवी, डॉ. मोहन, नंदन कांडपाल, पीआरपी शकुंतला नेगी और प्रियंका मौजूद रहीं। जल संस्थान की ओर से सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रवींद्र पाठक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles