सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, पांच लोगों ने किया रक्तदान

देहरादून।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के सचिव मोहन सिंह खत्री के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में विकास पवार, विपिन तिवारी, राहुल, आकाश और शैलेश पवार ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के मुकेश नारायण शर्मा एवं भवानी शरण बिश्नोई सहित राजकीय चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों की इस पहल को समाज के प्रति सराहनीय योगदान के रूप में देखा गया।


