आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ,चकराता क्षेत्र में 25 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो वाहन पकड़ा ,दो तस्कर गिरफ्तार,
देहरादून। देर रात आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई में चकराता क्षेत्र में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान की निगरानी एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री के. पी. सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने हरबर्टपुर के पास एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) बरामद की है। शराब की पेटियों पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंकित था।
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि यह शराब आगामी चुनावों में खपत के उद्देश्य से लाई जा रही थी। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
इस संयुक्त कार्रवाई में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून, सेक्टर 1, 2, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता टीम शामिल थीं।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, शिव प्रसाद व्यास, विजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र कुमार जोशी, रीना रौठाण, उप आबकारी निरीक्षक भजन चौहान, उमराव राठौर, पान सिंह राणा, शोबन रावत, हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, मोहित, राकेश, भास्कर, दीपेंद्र, नौशाद, हेमंत, यशपाल आदि उपस्थित रहे।

