धारचूला ब्लॉक प्रमुख पद पर जाति विवाद, कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा पर आरोप

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, लेकिन कांग्रेस ने यहां से अनुसूचित जनजाति की महिला श्रीमती पूजा देवी (पत्नी श्री मुकेश सिंह ग्वाल) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने श्रीमती मंजुला देवी (पत्नी श्री महेन्द्र सिंह बुद्धियाल) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पूजा देवी का आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार मंजुला देवी जन्म से जनजाति वर्ग की नहीं हैं। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत दस्तावेजों में दावा किया है कि मंजुला देवी नेपाल में राजपूत वर्ग से संबंधित हैं। आरोप के अनुसार, उनके पिता श्री गजेन्द्र सिंह बोहरा और माता श्रीमती सरस्वती बोहरा का नाम वार्ड संख्या 4, गा.वि.स. व्यास, दार्चुला, नेपाल में दर्ज है। इस संबंध में नेपाल प्रशासन से प्रमाणित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

श्रीमती पूजा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले श्रीमती मंजुला देवी गलत दस्तावेजों के आधार पर क्षेत्र पंचायत की सदस्य भी बनी थीं। उन्होंने इसे अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया और कहा कि भाजपा सामान्य वर्ग की महिला को जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाकर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के इस कदम को “जनजाति विरोधी” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की और जनजाति समाज से जागरूक होकर आवाज उठाने की अपील की।

देवभूमि खबर

Related articles