सीडीओ ने की राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा

सीडीओ ने की राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा
Spread the love

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य आंदोलनकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारा गौरवमयी अवसर है, जिसे गरिमापूर्ण और अनुशासित ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुति, मीडिया प्रबंधन, विद्युत और स्वच्छता व्यवस्था को समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह पूरी श्रद्धा और आदर के साथ संपन्न कराया जाए।

राज्य आंदोलनकारियों ने भी बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन से समन्वय की अपील की।

पुलिस लाइन, रेसकोर्स में 08 नवम्बर 2025 को तहसील सदर एवं मसूरी क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में तहसील ऋषिकेश एवं डोईवाला के तथा तहसील विकासनगर में परगना विकासनगर एवं चकराता के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, सत्या पोखरियाल, मनोज ध्यानी, ओमी उनियाल, सरिता गोड़, सरिता गौड़, प्रदीप कुकरेती सहित कई आंदोलनकारी एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ऋषिकेश और आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी सहित अन्य अधिकारीगण ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

देवभूमि खबर

Related articles