मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि को दी मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, संपर्क मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास और आंतरिक मार्गों के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन किया है।
पिथौरागढ़ के एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चम्पावत में सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख तथा नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुलिया नामे में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए ₹52.06 लाख स्वीकृत किए गए हैं। नई टिहरी की योजना में प्रथम किश्त के रूप में ₹31.23 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।
पिथौरागढ़ के ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹97.09 लाख की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹58.25 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.79 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसकी प्रथम किश्त में ₹1.07 करोड़ जारी किए जाएंगे।
अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी विकासखंड के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। दोनों योजनाओं की प्रथम किश्त में क्रमशः ₹59.28 लाख और ₹59.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
उधमसिंहनगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के रामबाग, हरिपुरा और पंचाननपुर में मंदिर/धर्मशाला एवं तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला निर्माण के लिए ₹2.54 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसकी प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी।
इसके अलावा पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में नैनीपाताल से नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग के लिए ₹79.87 लाख, जबकि चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली और बड़पास में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹3.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस योजना के लिए प्रथम किश्त में ₹1.87 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।

