मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन

Spread the love

देहरादून। नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 के दौरान उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा तैयार राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया।  

इस अवसर पर  सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत, श्री नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद, श्री खजान दास, विधायक, राजपुर, श्री सौरभ थपलियाल, महापौर, नगर निगम, देहरादून, श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तराखंड, श्री पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, आदि उपस्थित थे।  

यह दस्तावेज़ राज्य के प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए ऋण क्षमता का व्यापक आकलन प्रस्तुत करता है, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए  ₹65,916 करोड़ अनुमानित है, जो की  पिछले वर्ष की तुलना में 20.50 प्रतिशत अधिक है ।

जिला स्तर पर तैयार पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान (PLPs) के आधार पर तैयार यह दस्तावेज़ संतुलित कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए एक रोडमैप है, जिसमें कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, बुनियादी ढांचा और जलवायु परिवर्तन पहलों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नाबार्ड ने राज्य सरकार को समावेशी विकास के लिए ऋण योजना और विकासात्मक हस्तक्षेपों में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

राज्य फोकस पेपर बैंकों और नीति-निर्माताओं के लिए वार्षिक ऋण योजना  (ACP) को अंतिम रूप देने और सतत विकास की रणनीतियाँ तैयार करने में एक मार्गदर्शक दस्तावेज़ के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने नाबार्ड की इस प्रयास की सराहना की तथा सभी हितधारकों को इस दस्तावेज़ को विभिन्न विभागों की योजनावों में समेकित करने के लिए प्रेरित किया।

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के प्रभावी उपयोग पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद

Spread the love देहरादून। लोक भवन में आज “स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई का प्रभावी उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन […]