मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर को नैनीताल दौरे पर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर को नैनीताल दौरे पर
Spread the love

रिपोर्ट – ललित जोशी

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपैड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे रा.इ.का. मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे।

यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा अपराह्न 1:00 बजे काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट, नैनीताल पहुंचेंगे, जहां वह कॉलेज के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित है।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे रा.इ.का. मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट, नैनीताल से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles