HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद बर्द्धन सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना से अवगत कराया।

मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सचिव गृह को आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण कर प्रभावी कदम उठाने के भी आदेश जारी किए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराने और सुरक्षा व्यवस्था व पास जारी करने की प्रक्रिया का परीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles