HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने वरिष्ठ नौकरशाह और निजी सचिवों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कठोर कार्रवाई की मांग”

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने वरिष्ठ नौकरशाह और निजी सचिवों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कठोर कार्रवाई की मांग”
Spread the love

देहरादून उत्तराखंड सचिवालय के वरिष्ठ नौकरशाह और दो निजी सचिवों के साथ दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में सचिवालय संघ ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक आयोजित की। इसके बाद एटीएम चौक पर आम सभा में सभी घटक संघों के प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा ने सभा में कहा कि संघ अपने कार्मिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी अपमानजनक घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। महासचिव राकेश जोशी और उपाध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने मांग की कि सरकार सचिवालय कार्मिकों को सुरक्षा प्रदान करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि 8 नवंबर को एटीएम चौक पर सभी कार्मिक दोपहर 1:00 बजे से कार्य बहिष्कार करेंगे और चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles