धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन, एस्मा एक्ट लागू करने पर तीखा विरोध

धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन, एस्मा एक्ट लागू करने पर तीखा विरोध
Spread the love

न्यूज रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने गोविंद पंत मूर्ति के समीप धामी सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लागू किए गए ‘एस्मा एक्ट’ को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि धामी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक और कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार ने ‘उपनल’ व अन्य सरकारी संगठनों के कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासद सपना बिष्ट, जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, बाबू लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जे.के. शर्मा, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल उपसचिव शैलू उप्रेती, छात्र नेता आशीष कबड्वाल, आयुष कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles