HTML tutorial
HTML tutorial

17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, एसटीएफ और दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, एसटीएफ और दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी शौकत अली को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून के बसंत विहार और नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में दर्ज डकैती के मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने और पहचान बदलकर दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2009 को ओएनजीसी के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा ने थाना बसंत विहार में शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घातक हथियारों के बल पर लूटपाट की। इस मामले में थाना बसंत विहार में मुकदमा संख्या 80/09 धारा 397 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पांच आरोपियों राशिद उर्फ राकीब, बबलू, इमरान, समद और शौकत की संलिप्तता सामने आई थी।

पुलिस ने 6 अगस्त 2009 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शौकत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले देहरादून के तत्कालीन एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया।

वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय तक तकनीकी सूचनाओं, मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश की। इसी दौरान सूचना मिली कि शौकत अली पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अली पुत्र लतीफ, निवासी अहमदनगर, थाना देहली गेट, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई है। वह वर्तमान में विदानपुली, इच्छापुर, थाना नोआपारा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 1991 से लेकर वर्ष 2009 तक के मामले शामिल हैं। हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज डकैती के मामले में भी वह वांछित था।

इस कार्रवाई में एसटीएफ की ओर से निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, देवेंद्र ममगई, वीरेंद्र नौटियाल, बिजेंद्र चौहान तथा कांस्टेबल अनिल कुमार और मोहन असवाल शामिल रहे। वहीं थाना बसंत विहार की टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अमित कुमार शर्मा और अपर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles