देहरादून आबकारी टीम ने राजावाला में अवैध शराब के उपकरण और लहन बरामद किया
देहरादून। आबकारी टीम जनपदीय प्रवर्तन दल, देहरादून एवं मसूरी ने ग्राम राजावाला, तहसील विकास नगर में अभियान चलाकर अभियुक्त रिंकू, पुत्र चरण दास, निवासी राजावाला के घर से नौ प्लास्टिक की टंकियों में लगभग 1,800 किलोग्राम तैयार लहन और चार प्लास्टिक के जरिकनों में लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
अभियुक्त आबकारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
