वाल्मीकि समाज के लिए जमीन आवंटन और आरक्षण की मांग

वाल्मीकि समाज के लिए जमीन आवंटन और आरक्षण की मांग
Spread the love

देहरादून अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नीलाल डिंगिया और चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की तर्ज पर वाल्मीकि समाज की शिक्षा अधीक्षक के लिए दो एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित करने और पंजाब की तर्ज पर समाज को दो प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग रखी गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी चौधरी नरेश वैध, प्रदेश प्रमुख महामंत्री रामकुमार चौटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वरुण, प्रदेश सचिव राजेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles