NDRF द्वारा चमियाला में आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण, छात्रों को आपदा प्रबंधन तकनीकों से किया जागरूक
टिहरी।आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) गदरपुर के तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट श्री सुदेश कुमार दराल के निर्देशन में इंस्पेक्टर तिरेपन रावत और उनकी टीम ने यह कार्यक्रम पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चमियाला, तहसील घनसाली में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के तहत आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और अन्य स्टाफ को आपदा के दौरान उचित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में NDRF टीम ने आपदा के समय NDRF की जिम्मेदारियाँ और उनका योगदान समझाया
CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) – छात्रों और स्टा को आपातकालीन स्थिति में CPR तकनीक का सही तरीका सिखाया गया।किसी भी चोट या दुर्घटना की स्थिति में रक्तस्राव को नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन के समय उठाए जाने वाले सुरक्षा कदमों पर चर्चा की गई।बाढ़ जैसी आपदा में तात्कालिक फ्लोटिंग डिवाइस के निर्माण और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।रस्सी के माध्यम से बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर आवश्यक तकनीक सिखाई गई।
NDRF टीम ने छात्रों की सुरक्षा के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट किट सहित पोस्टर, पेन ड्राइव और सीडी ड्राइव भी विद्यालय को उपहार स्वरूप दी, जो आपदा के समय छात्रों की सहायता के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह तनवर, विद्यालय स्टाफ और सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सिंह तनवार ने NDRF टीम को धन्यवाद देते हुए छात्रों के हित में किए गए इस प्रशिक्षण की सराहना की और भविष्य में आपदा प्रबंधन की आवश्यकता और उसके महत्व को रेखांकित किया।


