HTML tutorial
HTML tutorial

जनता की समस्याओं को समझने के लिए दोपहिया वाहन से डीएम और एसएसपी का शहर निरीक्षण

जनता की समस्याओं को समझने के लिए दोपहिया वाहन से डीएम और एसएसपी का शहर निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।जनसुविधाओं की जांच के लिए जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन से शहर का निरीक्षण किया। राजपुर रोड से शुरू होकर घंटाघर, एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी, लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक का दौरा किया। निरीक्षण में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट की संभावनाओं, अतिक्रमण, पार्किंग, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क और ड्रेनेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक और लालपुल पर पिंक बूथ बनाने और लालपुल पुलिस बूथ पर पिंक टॉयलेट की योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात लाइटों की मरम्मत और नए चौक-चौराहों पर लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी पुलिस विभाग से मांगा गया।

इसके अतिरिक्त, आईएसबीटी, रिस्पना पुल, और प्रिंस चौक में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और संबंधित विभागों को बरसात के मौसम से पहले योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles