शीतकाल के अंतिम प्रवास वाले गांव लौंग पहुंचे जिलाधिकारी

Spread the love

चमोली।सीमांत क्षेत्र में तमक नाले के समीप स्थित शीतकालीन प्रवास वाले अंतिम गांव लौंग में जिलाधिकारी गौरव कुमार के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका  स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार किसी जिलाधिकारी का उनके गांव आगमन हुआ है, जिससे उनमें विशेष उत्साह और संतोष देखने को मिला।

इस दौरान लौंग के ग्रामीणों ने तमक नाले पर सुरक्षा दीवार निर्माण, गांव से बस सेवा प्रारंभ किये जाने, तमक नाले के पास जमा हो रहे पानी से बन रही झील के जल निकासी की व्यवस्था तथा गांव तक राशन आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने की मांग प्रमुखता से रखी। ग्रामीणों ने बताया कि अभी उन्हें परिवहन और राशन के लिए लगभग 12 किमी की दूरी तय करके जाना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम और सीमांत गांवों के निवासियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी के दौरे से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है और उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की, समन्वय व समयबद्धता पर दिया जोर

Spread the loveदेहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाइन सहित अन्य सभी आवश्यक […]