“ऑपरेशन कालनेमि” में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

“ऑपरेशन कालनेमि” में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक समेत कुल 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 से अधिक अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वयं सड़क पर उतरे और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में साधु-संतों के भेष में बैठे लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में अधिकतर लोग न तो ज्योतिष ज्ञान रखते थे, न ही उनके पास कोई दस्तावेज थे। एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की इस कार्रवाई में सहसपुर थाना क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में यूपी, राजस्थान, हरियाणा, असम व हिमाचल के लोग शामिल हैं। एलआईयू व आईबी द्वारा बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए ढोंगी बाबाओं में बांग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रदीप और अजय चौहान, हिमाचल प्रदेश के अनिल गिरी, देहरादून निवासी मंगल सिंह, रोझा सिंह और राजानाथ, हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी कोमल कुमार और अश्वनी कुमार, हरियाणा निवासी रामकृष्ण और शौकी नाथ, चंपावत/हरिद्वार निवासी मदन सिंह सामंत, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी राहुल जोशी, हरिद्वार/देहरादून निवासी मो. सलीम, राजस्थान निवासी शिनभु नाथ, सुगन योगी, मोहन जोगी, नवल सिंह, भगवान सह, हरिओम योगी और गिरधारीलाल, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी रामकुमार, असम निवासी अर्जुन दास, हरिद्वार निवासी काकू तथा बलिया (उत्तर प्रदेश) निवासी सुरेश लाल शामिल हैं।

देवभूमि खबर

Related articles