दून पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख की स्मैक बरामद

दून पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख की स्मैक बरामद
Spread the love

देहरादून ।पुलिस को नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) देहरादून की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की गई।

दिनांक 20 जुलाई 2025 को पुलिस टीम द्वारा धर्मावाला क्षेत्र में आसन पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 44.76 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी जीतू उर्फ जॉनी से खरीद कर लाया था और दून क्षेत्र में नशे के आदी व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवेश कुमार पुत्र चंद्रदास निवासी बालाजी पुरम, टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, थाना सदर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0 172/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर जीतू उर्फ जॉनी पुत्र जगपाल निवासी महादेव कॉलोनी, दिल्ली रोड, थाना सदर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान की कड़ी में यह सफलता सामने आई है।

इस कार्रवाई में सहसपुर पुलिस टीम से व0उ0नि0 विकास रावत, उ0नि0 विवेक राठी (चौकी प्रभारी धर्मावाला), का0 नितिन कुमार, का0 सचिन कुमार व का0 अजीत सिंह शामिल रहे। वहीं एएनटीएफ टीम में हे0का0 गौरव चौधरी, का0 मोहित राठी, का0 प्रदीप कुमार एवं का0 आशीष शर्मा (एसओजी) शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles