कलयुगी पिता ने 17 वर्षीय बेटी को नहर में धक्का देकर उतारा मौत के घाट,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज

कलयुगी पिता ने 17 वर्षीय बेटी को नहर में धक्का देकर उतारा मौत के घाट,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज
Spread the love

हरिद्वार।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप धीमान पुत्र आत्माराम, निवासी ढालूवाला थाना सिडकुल, हरिद्वार, ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मंगलौर नहर पुल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नहर पुल पर पहले से भारी संख्या में कांवड़ यात्री मौजूद थे, जो इस अमानवीय कृत्य से आक्रोशित हो उठे और आरोपी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकाल कर हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चल रहे विवाद से परेशान था और इसी के चलते उसने यह घिनौनी हरकत की। कोतवाली मंगलौर में आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, उप निरीक्षक वीरपाल सिंह, अवर निरीक्षक गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्यामबाबू एवं कांस्टेबल पुनीत सेमवाल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles