अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार: 3 लाख से अधिक की मादक सामग्री बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार: 3 लाख से अधिक की मादक सामग्री बरामद, पहले भी जा चुका है जेल
Spread the love

देहरादून। पुलिस की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक और नशा तस्कर को दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 मई को विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला नहर के पास से पुलिस ने जीशान पुत्र जमशेद नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 10.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और उसने यह स्मैक स्थानीय नशेड़ियों से खरीदकर अधिक दामों पर बेचने की योजना बनाई थी। उसका उद्देश्य अन्य नशे के आदी लोगों को यह स्मैक बेचकर मुनाफा कमाना था। गिरफ्तार आरोपी जीशान, निवासी मार्टंडेल पहाड़ी गली विकासनगर, पूर्व में भी पशु क्रूरता अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस सफलता में चौकी बाजार प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक संदीप पंवार, कांस्टेबल पवन विष्ट, ऋतिक कंडारी, वीर सिंह और रजनीश शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles