VVIP दौरे के चलते देहरादून में 14-15 अप्रैल को रूट डायवर्जन, कई मार्गों पर बदलाव
देहरादून।जनपद देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट होते हुए गंतव्य
रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार होते हुए गंतव्य
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए रूट
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → शाकुंभरी देवी → छुटमलपुर
दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों के लिए रूट
छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेमनगर → ठाकुरपुर हाईवे → प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक
विशेष सूचना (15 अप्रैल 2026)
15 अप्रैल को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रुड़की से भगवानपुर होते हुए देहरादून आने-जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट प्लान का पालन करें और डायवर्ट किए गए मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

