नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता: 37.48 लाख के 200 मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां

नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता: 37.48 लाख के 200 मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई खुशियां
Spread the love

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये आंकी गई है।

जनवरी से मार्च 2026 के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अभियान में डॉ. जगदीश चन्द्र, मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्य किया।

तकनीकी विश्लेषण और IMEI ट्रैकिंग के माध्यम से पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोन में आईफोन- 07, सैमसंग- 31, ओप्पो- 36, वन प्लस- 13, रियलमी- 14, वीवो- 45, मोटो- 08, इनफिनिक्स- 10, रेडमी- 22, पोको- 05, लावा- 02, IQ- 02, टेक्नो- 03, शाओमी- 01, आईटेल- 01
कुल 200 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles