HTML tutorial
HTML tutorial

किच्छा में 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

किच्छा में 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी।सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक पर आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12,000 रुपये मांगने का आरोप था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे हैं, जिनकी कटाई के लिए उद्यान विभाग से अनुमति आवश्यक है। आरोप है कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे इस कार्य के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम ने 09 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए उद्यान सचल दल केंद्र, किच्छा स्थित कार्यालय में आरोपी निरीक्षक बादल पाण्डे को शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles