HTML tutorial
HTML tutorial

जन संघर्ष मोर्चा के प्रयास रंग लाए: पशु चिकित्सालय विकासनगर में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेवा शुरू, नेगी बोले– यह हमारी बड़ी जीत

जन संघर्ष मोर्चा के प्रयास रंग लाए: पशु चिकित्सालय विकासनगर में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेवा शुरू, नेगी बोले– यह हमारी बड़ी जीत
Spread the love

विकासनगर।वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें अब पशुपालकों के काम आने लगी हैं। जन संघर्ष मोर्चा के सतत प्रयासों के चलते पशु चिकित्सालय, विकासनगर में अब एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है, जबकि तकनीकी खामी दूर होते ही अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने इस उपलब्धि को मोर्चा की बड़ी जीत बताया।

नेगी अपनी टीम के साथ पशु चिकित्सालय पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहले लाखों रुपये की मशीनें अस्पताल में होते हुए भी रेडियोलॉजिस्ट और लैब टेक्नीशियन न होने के कारण उपयोग में नहीं लाई जा रही थीं। मोर्चा के अनुरोध पर पशुपालन सचिव श्री बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निदेशक डॉ. नीरज सिंगल को निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इसके बाद निदेशक सिंगल व मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का दौरा किया और अव्यवस्थाओं का संज्ञान लिया।

नेगी ने बताया कि अस्पताल में शल्य चिकित्सा केंद्र सहित आवश्यक उपकरण पहले से मौजूद थे, लेकिन उन्हें संचालित करने वाला कोई नहीं था। अब स्थानीय चिकित्सक को प्रशिक्षण देकर सेवाएं शुरू कराई गई हैं। क्षेत्र के पशुपालकों और पेट लवर्स को इससे बड़ी राहत मिली है, जो इलाज के लिए भटकते थे।

इस अवसर पर विकासनगर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट श्री बर्थवाल तथा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता दिलबाग सिंह, प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’, हाजी असद, भीम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा और अतुल हांडा भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles