राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ (उत्तराखंड) का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डॉ. नीरज कोहली बने अध्यक्ष

देहरादून।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ (उत्तराखंड) का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉ. नीरज कोहली को अध्यक्ष, डॉ. राम किशोर भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हरदेव सिंह रावत को महासचिव, डॉ. नीतू कार्की को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ. सुधांशु कपिल को उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. दीपक गंगवार को सचिव, डॉ. संदीप कुमार चौधरी को मंडलीय सचिव (कुमाऊं), डॉ. दुष्यंत पाल को मंडलीय सचिव (गढ़वाल), डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल को साहित्य एवं विज्ञान गोष्ठी सचिव, डॉ. गजेंद्र सिंह बसेड़ा को कोषाध्यक्ष, डॉ. वीरेंद्र सिंह चंद को आय-व्यय निरीक्षक तथा डॉ. विवेक सतलेवाल को प्रचार सचिव चुना गया।
मतदान प्रक्रिया के दौरान मुख्य निरीक्षक के रूप में डिप्टी सेक्रेटरी श्री महावीर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देहरादून डॉ. मिथिलेश कुमार, संयोजक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. आर. पी. सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. गिरीश जंगपांगी, संयुक्त निदेशक होम्योपैथी डॉ. सरबजीत सिंह तथा श्री हरीश आर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कुल 516 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया।
