धनारी आपदा पर सचिवालय संघ की आपात बैठक, सरकार को पूर्ण सहयोग और आर्थिक सहायता का संकल्प

धनारी आपदा पर सचिवालय संघ की आपात बैठक, सरकार को पूर्ण सहयोग और आर्थिक सहायता का संकल्प
Spread the love

देहरादून।उत्तरकाशी जनपद के **धनारी क्षेत्र में 05 अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र आज सचिवालय संघ की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिवालय के सभी घटक संघों एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया और आपदा की इस घड़ी में सरकार को हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आपदा के इस कठिन समय में सचिवालय सेवा से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, सरकार द्वारा सौंपे जाने वाले हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि धनारी आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए सचिवालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करेंगे। यह आर्थिक सहायता सचिवालय परिवार की ओर से आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद मिल सके।

बैठक में सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव श्री रणजीत सिंह रावत एवं श्री जगत सिंह डसीला, सम्प्रेक्षक श्री लालमणि जोशी, कोषाध्यक्ष श्री रमेश बाल, सलाहकार श्री करमराम, श्री जे.पी. मैखुरी एवं श्री अनिल प्रकाश उनियाल, समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री हुकम सिंह एवं महासचिव श्री महेश धर्मशक्तु, सचिवालय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष श्री गिरीश बंगवाल, सचिवालय सहायक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, सचिवालय रक्षक संघ के अध्यक्ष श्री विनय पाल सिंह एवं महामंत्री श्री दिनेश उनियाल सहित सचिवालय सेवा से जुड़े अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles