कानाताल के हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज का शानदार परिणाम, सिजल माहरा ने मेरिट में 19वां स्थान पाया

कानाताल के हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज का शानदार परिणाम, सिजल माहरा ने मेरिट में 19वां स्थान पाया
Spread the love

कानाताल (चंबा)। हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज सनगांव का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम लगातार पांचवीं बार शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।

प्रधानाचार्य महादेव मैठाणी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सिजल माहरा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की राज्य मेरिट सूची में 19वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 30 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सभी प्रथम श्रेणी व ऑनर के साथ उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 24 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और 14 छात्रों ने ऑनर के साथ सफलता हासिल की।

विद्यालय के लगातार उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय प्रबंध समिति, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देवभूमि खबर

Related articles