घास छीने जाने का वीडियो वायरल होने पर रोष व्यक्त
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने महिलाओं से घास छीने जाने का वीडियो वायरल होने पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है।
जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती ने कहा जिन महिलाओं ने इस प्रथक राज्य के लिए अपनी जान तक की बाजी लगाकर राज्य को प्राप्त किया और आज अपने ही प्रदेश में गांव में पशु के लिए घास तक मुहया नही हो पाता जबकि वन मंत्री द्वारा पेड़ो को काटने हेतु खुली छूट की पैरोकारी करते नजर आ रहे है।
यदि यह वायरल हो रहा वीडियो सच में घटित हुआ है तो माननीय मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि उक्त अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे दण्ड दिया जा सके और मातृ शक्ति से माफी मांगे।
इस प्रदेश में चिपको आंदोलन से लेकर राज्य आंदोलन तक के लिए महिलाओं का संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा परन्तु एक साजिश के तहत महिलाओं के हक़ 30% हक पर भी खत्म करने की नीतियां बनाई जा रही है और हमारे जनप्रतिनिधि बिल्कुल मौन साधे हुए है जो दुखद है। राज्य आंदोलनकारी मंच अपने हक हकुको के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा।

