पंजाब के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सौंपा मांग पत्र

पंजाब के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सौंपा मांग पत्र
Spread the love

नई दिल्ली।फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल** के प्रतिनिधि मंडल ने आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी से मुलाकात कर पंजाब फेडरेशन से जुड़े कारोबारियों की समस्याओं को लेकर एक लिखित मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मंत्री का फूलों का बुके और शॉल पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात पंजाब में जीएसटी सहित अन्य कारोबारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

फेडरेशन ने विशेष रूप से होटल इंडस्ट्री में ₹1000 से कम के कमरे किराए पर लगने वाले जीएसटी को हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे छोटे व्यापारियों और होटल व्यवसायियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर माननीय मंत्री श्री पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मामले की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्णय लेंगे और व्यापारियों को राहत दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने जानकारी दी कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही जीएसटी कानून में कई महत्वपूर्ण संशोधन करने जा रही है, जिससे देशभर के व्यापारियों को अपने कारोबार में सहूलियत मिलेगी।

प्रतिनिधि मंडल ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से पंजाब सहित देशभर के व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर.के. गोड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेश्वर पैन्यूली, पंजाब फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट श्री अमित कपूर तथा उपप्रधान श्री दीपांश मित्तल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles