HTML tutorial
HTML tutorial

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के लेटरहैड के दुरुपयोग पर होगी एफआईआर: अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के लेटरहैड के दुरुपयोग पर होगी एफआईआर: अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट
Spread the love

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने अपने नाम और लेटरहैड का अवैध रूप से उपयोग किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी संघ के समानांतर एक अवैध और गैर मान्यता प्राप्त संगठन गठित किया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संघ के लेटरहैड या लोगो का इस्तेमाल किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विजेंद्र बिष्ट ने इस प्रकार की गतिविधियों को संघ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला षड्यंत्र बताया और प्रशासन से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles