HTML tutorial
HTML tutorial

मसूरी में अल्पसंख्यक क्षेत्रों के विकास को मिला 70 लाख का बजट, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने जताया सीएम धामी और मंत्री जोशी का आभार

Spread the love

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी किया गया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार मसूरी सहित राज्यभर में विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि स्वीकृत राशि से क्रिश्चियन विलेज स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल ग्राउंड से चर्च तक सुरक्षा दीवार और सीसी पैचवर्क, हैप्पी वैली में मंदिर के पास से दयाल हिल तक सीसी सड़क, तथा क्रिश्चियन विलेज में स्टेफन के घर से कब्रिस्तान तक सुरक्षा दीवार और सड़क निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles