पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बदरीनाथ धाम में एमबीटी चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बदरीनाथ धाम में एमबीटी चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
Spread the love

श्री बदरीनाथ धाम। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार से स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित मोटर बाईक चैलेंज (एमबीटी) प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मोटर बाईक और साइकिल प्रतिभागियों को भगवान बदरीविशाल का ध्वज प्रदान कर माणा पास के लिए रवाना किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले जीएमवीएन देवलोक परिसर, माणा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बॉर्डर टूरिज्म को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक कपकोट सुरेश गड़िया और बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में मोटर बाईक और साइकिल प्रतिभागी, क्षेत्रीय जनमानस, आईटीबीपी के जवान और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। हिमालयन हाई एल्टीट्यूड एमबीटी प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 28 सितंबर को समाप्त होगी, जिसमें साइकिल सवार लगभग 120 किमी दूरी तय करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शाम को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागी भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, ग्राम पंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, बीकेटीसी पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, स्की एसोसिएशन अध्यक्ष अजय भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles