पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 80 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 80 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
Spread the love

देहरादून।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज शिव मंदिर समिति बालूवाला, विकासनगर और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर भारतीय सेना के सैनिकों को समर्पित किया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लगभग 80 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

उत्तराखंड प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने जानकारी दी कि शिव मंदिर समिति बालूवाला द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह रक्तदान शिविर सेना के जवानों के सम्मान में आयोजित किया गया था। श्री प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर दिया गया रक्त किसी की जान बचा सकता है और यह सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है।

शिविर का सफल संयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय किशोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने 104वां रक्तदान शिविर आयोजित करने पर मोहन सिंह खत्री को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया।

रक्तदान करने वालों में अदनान दानिश, आर्यन चंदेल, संदेश ठाकुर, अमनदीप सिंह, विशाल सिंह, परवीन सिंह, सोनू कुमार, अनिल दुबे, अभय राज, आमिर खान, अर्जुन सिंह, अंकुश कुमार, कुलदीप सिंह, दिवाकर त्यागी, आकाश सकलानी, अजीत सिंह, शिवा डोगरा, अमन डोगरा सहित कई प्रमुख युवा शामिल रहे।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, बृजराज, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, त्रिलोक चंद, कैप्टन कुलदीप कुमार, आनंद चौहान, शम्मी प्रकाश, नितिन वर्मा, राहुल भंडारी, अजीत चौहान, अर्जुन चौहान और अभिराजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles