HTML tutorial
HTML tutorial

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ता आक्रोश, दिसंबर से नहीं मिला मानदेय

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ता आक्रोश, दिसंबर से नहीं मिला मानदेय
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री से मानदेय जारी करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि दिसंबर 2023 से अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिला, जिससे वे भारी आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार फेस कैप्चरिंग को लेकर लगातार दबाव बना रही है, लेकिन दूसरी ओर मानदेय जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। कई कार्यकर्ताओं के पास मोबाइल रिचार्ज तक के पैसे नहीं हैं, जिससे वे अपने काम को सुचारू रूप से करने में असमर्थ हो रही हैं।

संगठन ने कहा कि बाल विकास योजनाओं को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है, लेकिन उन्हें ही मानदेय के लिए तरसना पड़ रहा है। होली जैसे पावन पर्व पर आर्थिक संकट से जूझ रहीं कार्यकर्ताओं के घरों में उत्सव की जगह मायूसी छाई हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल मानदेय जारी करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरी में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।

देवभूमि खबर

Related articles