HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार पुलिस ने साढ़े 9 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

हरिद्वार पुलिस ने साढ़े 9 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
Spread the love

हरिद्वार ।पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत साढ़े 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

16 मई 2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी सालिम को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक देवेंद्र पाल, कांस्टेबल कपिल गोला एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles